डब्ल्यूएफपी ने ग्वाटेमाला में अनाज कार्यक्रम से खड़े किए हाथ
ग्वाटेमाला ने अपने नागरिकों को भुखमरी से बचाने ने के लिए डब्ल्यूएफपी से खाद्यान्न की आपूर्ति का अनुरोध किया था।
ग्वाटेमाला सरकार ने पिछले सप्ताह देश में खाद्यान्न की भारी कमी के कारण "जन आपदा की स्थिति" घोषित कर दी थी। यहां 54,000 गरीब परिवार खाद्यान्न की कमी से जूझ रहे हैं और भूख से अब तक 25 बच्चों की मौत हो चुकी है।
ऐसी स्थिति में डब्ल्यूएफपी ने मंगलवार को कहा उसे ग्वाटेमाला में अनाज वितरण कार्यक्रम चलाने के लिए 10 अरब डॉलर की जरूरत है।
इस मध्य अमेरिकी देश के गरीब निवासियों को आर्थिक संकट के बाद सूखे का संकट झेलना पड़ रहा है। सूखे से फसलें नष्ट हो गई हैं।
डब्ल्यूएफपी प्रवक्ता एमिला केस्ला ने कहा,"ग्वाटेमाला में जन आपदा की स्थिति घोषित होने के बाद डब्ल्याूएफपी ने 30,000 परिवारों को एक महीने के लिए पर्याप्त अनाज की आपूर्ति की थी। हम आगामी सप्ताह में 20,000 और परिवारों के लिए 200 टन अतिरिक्त अनाज वितरित करने की तैयारी कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications