जापान में ऐतिहासिक बदलाव, हातोयामा प्रधानमंत्री निर्वाचित (लीड-1)
30 अगस्त को हुए संसदीय चुनाव में पिछले 50 वर्षो से निर्बाध शासन कर रही लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की पराजय और डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ (डीपीजे) जापान की भारी विजय के बाद डायट के दोनों सदनों ने 62 वर्षीय सुधारवादी हातोयामा को प्रधानमंत्री चुना।
उम्मीद है कि हातोयामा अगले बुधवार को अपनी मंत्रिपरिषद का गठन करेंगे। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की सबसे बड़ी मंदी से देश को उबारने की कड़ी चुनौती उनके सामने है। एलडीपी के असतुष्टों, सोशल डेमोक्रेटों और पूर्व केंद्रीय नेताओं को मिलाकर वर्ष 1998 में बनी हातोयामा की पार्टी को शासन का कोई अनुभव नहीं है।
बहरहाल, हातोयामा के परिवार को शासन करने का खासा अनुभव है। हातोयामा एक पूर्व प्रधानमंत्री के पोते, विदेश मंत्री के बेटे हैं और एलडीपी का सदस्य उनका भाई आतंरिक मंत्री रह चुका है।
संसद के 480 सदस्यीय निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में डीपीजे को 308 सीटें मिली हैं। डायट के ऊपरी सदन हाउस ऑफ काउंसलर्स के वर्ष 2007 में हुए चुनावों में हातोयामा की पार्टी को पहले ही बहुमत मिल चुका था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications