नस्लीय हमलों से आस्ट्रेलिया की छवि धूमिल हुई : विक्टोरिया के प्रधानमंत्री
भारतीयों की पिटाई की ताजा घटना विक्टोरिया प्रांत की राजधानी के एक उपनगर एपिंग में हुई। शनिवार को चार भारतीयों को एक बार के बाहर पीटा गया।
ब्रम्बी ने कहा कि वह किसी विशेष मामले पर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं लेकिन कोई भी हिंसा चाहे नस्लीय रूप से प्रेरित हो या नहीं पूरी तरह अस्वीकार्य है।
अगले सप्ताह भारत के दौरे पर रवाना होने जा रहे प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा के लिए वह महत्वपूर्ण भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और भारतीय छात्रों को अध्ययन के लिए विक्टोरिया आना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार ब्रम्बी ने कहा कि अपराध दर के आधार पर देखा जाए जो विक्टोरिया अभी भी आस्ट्रेलिया का सबसे सुरक्षित राज्य है।
बहरहाल उन्होंने स्वीकार किया कि हाल में नस्लीय हमलों की बढ़ती घटनाओं से विक्टोरिया प्रांत की छवि खराब हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications