अमेरिका का एक वर्ष का जासूसी खर्च 75 अरब डॉलर

समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार नेशनल इंटेलीजेंस के निदेशक डेनिस ब्लेयर ने वर्ष 2009 की राष्ट्रीय जासूसी रणनीति को पेश करते हुए संवाददाताओं से कहा कि सरकारी और सैन्य जासूसी पर एक वर्ष में 75 अरब डॉलर का खर्च आता है जो 650 अरब डॉलर के अमेरिकी रक्षा बजट का करीब 10 प्रतिशत या उससे अधिक है।

रणनीति में सरकार की 16 खुफिया एजेंसियों और सैन्य एजेंसियों सहित राष्ट्रीय जासूसी कार्यक्रम का पूर्ण बजट शामिल है।

यह पहली बार है जब अमेरिकी सरकार ने सेना से संबंधित खुफिया गतिविधियों सहित सभी जासूसी गतिविधियों के खर्च का खुलासा किया है।

सांसदों और मानव अधिकार समूहों के दबाव के कारण अमेरिकी सरकार ने जासूसी खर्च को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कुछ उपाय किए हैं। वर्ष 2007 से पहले जासूसी पर होने वाले कुल खर्च को गुप्त रखा जाता था।

तत्कालीन बुश प्रशासन ने वर्ष 2008 में 16 खुफिया एजेंसियों पर 47.5 अरब डॉलर के खर्च का खुलासा किया था लेकिन इसमें सेना की खुफिया एजेंसियों पर होने वाला खर्च शामिल नहीं किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+