पुलिस गोलीबारी के विरोध में डिंडौरी बंद
डिंडौरी के करंजिया थाने के परसेल गांव के अधिवक्ता नारायण पड़वार के लापता होने के विरोध में मंगलवार को ग्रामीण चक्काजाम कर रहे थे और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर वाहनों में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों के उग्र होने पर ग्रामीणों और पुलिस की झड़प हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी, जिससे तीन ग्रामीण मारे गए और आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
गोलीबारी के लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को डिंडौरी बंद का आवाह्न् किया है। परसेल और डिंडौरी में तनाव बरकरार है। हर तरफ सुरक्षाबल तैनात हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और घायलों को 25 एवं 10 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। गोलीकांड की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश भी दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications