हिमाचल में भूस्खलन, 75 पर्यटक फंसे

पुलिस अधीक्षक एस.आर.राणा ने बताया, "भूस्खलन की वजह से रास्ते बंद हो जाने के कारण स्पीति घाटी में काजा कस्बे के आस-पास 75 पर्यटक अभी भी फंसे हुए हैं।"
राणा ने कहा,"ज्यादातर घरेलू पर्यटक पश्चिम बंगाल के हैं, जबकि विदेश पर्यटक फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, इटली , नीदरलैंड, इजरायल और अमेरिका से आए हैं।" पुलिस अधीक्षक के अनुसार स्पीती घाटी को जोड़ने वाले दोनों राजमार्गों काजा-मनाली और काजा-किन्नोर को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications