चीन ने भारतीय जवानों पर बरसाईं गोलियां

यह घटना उत्तरी सिक्किम के केरैंग में करीब 15 दिन पहले हुई। लेकिन इसका खुलासा अब जाकर हुआ है। सोमवार को उच्च पदस्थ खुफिया सूत्रों ने इसकी पुष्टि भी की। हालांकि मीडिया को इसकी जानकारी नहीं दी गई । इस घटना के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कहा है कि पूर्वोत्तर में हालात सामान्य नहीं हैं।
हालांकि आईटीबीपी के दिल्ली स्थित हेडक्वॉर्टर ने अब तक इस घटना की पुष्टि नहीं की है। 1996 में चीन और भारत के बीच हुए समझौते के बाद यह इस तरह की पहली घटना है। दोनों देशों ने तब एक दूसरे के खिलाफ गोलीबारी न करने की शपथ ली थी।
सूत्रों के मुताबिक चीन की मंशा सिक्किम के 2.1 स्क्वायर फीट वाले हिस्से पर दबाव बढ़ाने की है। चीन ने पिछले साल भी इस इलाके में एक गश्ती दल को भेजा था। तब चीनी सैनिक भारतीय सीमा में एक किलोमीटर अंदर तक घुस आए थे।












Click it and Unblock the Notifications