पुलिस को मिला आरुषि का मोबाइल

दरअसल दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अपराधी की तलाश में कुछ मोबाइल फोन को सर्विलांस पर ले रखा था। इन्हीं मोबाइलों की पड़ताल करते-करते पुलिस आरुषि के मोबाइल तक पहंच गई। पुलिस ने मोबाइल को सीबीआई के हवाले कर दिया है ताकि सीबीआई इस मोबाइल से मिले सुरागों का इस्तेमाल करते हुए इस केस की जांच आगे बढ़ा सके।
गौरतलब है कि सीबीआई लाख कोशिशों के बावजूद इस मामले को सुलझा नहीं पाई है। इसने आरुषि के पिता डॉ. राजेश तलवार को क्लीन चिट तो दी, लेकिन इस मामले में हत्या से जुड़ी गुत्थियां नहीं सुलझा पाई। अब मोबाइल की बरामदगी के बाद इस मामले की जांच आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि आरुषि के मोबाइल से सभी डाटा डिलीट कर दिया गया है। यानी अब आरुषि का कोई मैसेज या फोटो मोबाइल में नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications