अब अडल्ट प्रोग्राम रात 11 बजे से

Ambika Soni
नई दिल्ली। टीवी पर दिखाए जा रहे अडल्ट प्रोग्राम के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय इसके लिए विशेष समय निर्धारित करने पर विचार कर रही है। अडल्ट टीवी प्रोग्रामों के लिए रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक का समय तय किया जा सकता है।

इसके अलावा अब अडल्ट कंटेंट वाले प्रोग्रामों के मद्देनजर पैरंटल लॉक जैसी व्यवस्था भी मुमकिन है। ऐसे में अभिभावक जिन कार्यक्रमों को अपने बच्चों को नहीं देखने देना चाहते वे उन्हें लॉक कर सकते हैं।

मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, ये दोनों ही प्रस्ताव सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी की इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (आईबीएफ) और न्यूज ब्रॉडकास्टर्स असोसिएशन (एनबीए) के प्रतिनिधियों के साथ ताजा मुलाकात के दौरान रखे गए।

इन प्रस्तावों को अंतिम रूप देने पर मंत्रालय और प्रसारकों के बीच विचार-विमर्श जारी है। विभिन्न पहलुओं पर दोनों पक्षों के बीच आम सहमति बनने में अभी कुछ वक्त लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+