हिमाचल में भूस्खलन, 75 पर्यटक फंसे
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पिछले सप्ताह हुई बारिश और बर्फबारी के कारण भूस्खलन होने से सारे रास्ते बंद हो गए हैं।
पुलिस अधीक्षक एस.आर.राणा ने आईएएनएस को बताया,"भूस्खलन की वजह से रास्ते बंद हो जाने के कारण स्पीति घाटी में काजा कस्बे के आस-पास 75 पर्यटक अभी भी फंसे हुए हैं।"
राणा ने कहा,"ज्यादातर घरेलू पर्यटक पश्चिम बंगाल के हैं, जबकि विदेश पर्यटक फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, इटली , नीदरलैंड, इजरायल और अमेरिका से आए हैं।"
पुलिस अधीक्षक के अनुसार स्पीती घाटी को जोड़ने वाले दोनों राजमागोर्ं काजा-मनाली और काजा-किन्नोर को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications