स्वाइन फ्लू की दवा के लिए प्रयासरत है मेक्सिको
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्री जोस एंजेल कोडरेवा ने कहा कि दवाओं की आपूर्ति के लिए सरकार बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा अक्टूबर के अंत तक दवा का पहला खेप मेक्सिको पहुंच जाएगी।
हाल ही में कोडरेवा ने कहा था कि स्वाइन फ्लू से लोगों को बचाने के लिए दवा की तीन करोड़ खुराकें उपलब्ध कराई जाएंगी। पहली खेप में स्वास्थ्य कर्मियों और नवजात शिशुओं के लिए काम करने वालों को दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मेक्सिको में 10 सितंबर तक स्वाइन फ्लू से 211 लोगों की मौत हो चुकी थी और 23,774 लोग इस बीमारी से प्रभावित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications