रैगिंग के आरोप में बीएचयू के 4 छात्र गिरफ्तार
वाराणसी के पुलिस अधीक्षक (शहर) विजय भूषण ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के बाहर हैदराबाद गेट के निकट आरोपी चारों छात्रों ने नवआगंतुक छात्र के साथ रैगिंग की। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रैगिंग विरोधी अधिनियम (एंटी रैगिंग एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। चारों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक चारों छात्र केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के हैं। इनमें दो छात्र बी.टेक प्रथम वर्ष के हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन्होंने दो वरिष्ठ छात्रों (बी.टेक तृतीय वर्ष) के साथ मिलकर नवआगंतुक छात्र के साथ रैगिंग की।
उधर विश्वविद्यालय के मुख्य कुलानुशासक(प्रॉक्टर) एच. सी. एस. राठौर ने संवाददाताओं को बताया कि चारों छात्रों को दो साल के लिए निष्कासित करने का फैसला लिया गया है। साथ ही उन्हें छात्रावास खाली करने के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि यह फैसला कुलपति डी. पी. सिंह की उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला किया गया है। दो महीने के अंदर बीएचयू में रैगिंग का यह तीसरा मामला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications