आईएनजी वैश्य 416 करोड़ रुपये जुटाएगा
बैंक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि निवेशकों की समिति 248.10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 92,70,455 शेयरों को जारी करने पर राजी हो गई है। इसके जरिए लगभग 230 करोड़ रुपये जुटाया जाएगा।
समिति ने आईएनजी मारिसस होल्डिंग्स तथा आईएनजी मारिसस इनवेस्टमेंट्स को 248.10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अधिमान्य आधार पर 74,93,478 शेयर जारी करने को भी मंजूरी दे दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications