ईरान को कड़ा निर्णय लेना होगा : अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य राष्ट्र ईरान से मुलाकात करेंगे तो यह बात सामने आ सकती है।
अमेरिका की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब ईरान ने कहा है कि वह अपने विवादित परमाणु कार्यक्रम के संबंध में आगामी एक अक्टूबर को अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के साथ बैठक करने को राजी है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इयान केली ने कहा कि बातचीत में परमाणु मुद्दा केंद्र में रहेगा। उन्होंने कहा कि हम इस समस्या का समाधान निकालना चाहते हैं।
माना जा रहा है कि बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में राजनीतिक मामलों के उप मंत्री विलियम बर्न्स करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी देशों का मानना है कि ईरान परमाणु हथियारों का निर्माण कर है हालांकि ईरान इससे इंकार करता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications