तकनीकी खराबी के कारण किंगफिशर का विमान मुंबई लौटा
छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि किंगफिशर के यात्री विमान आईटी 103 ने सुबह नौ बजे के बाद 80 यात्रियों के साथ उड़ान भरी। उड़ान भरने के उसके 10 मिनट बाद ही विमान के लैंडिग गियर में तकनीकी खराब की पहचान कर ली गई और विमान को वापस बुला लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर आपातकालीन सेवाओं को सतर्क कर दिया गया। यात्री विमान बिना किसी परेशानी के उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को किसी वैकल्पिक उड़ान से बेंगलुरू भेजा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications