इंटेल में होंगे संरचनात्मक बदलाव
सेन फ्रांसिस्को, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंटेल ने अपने संरचनात्मक ढांचे में व्यापक बदलाव लाते हुए सोमवार को पीसी और मोबाइल उपकरणों की डिजाइन और मार्केट चिप तैयार करने वाले विभागों को जोड़ने की घोषणा की।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इंटेल के इस कदम को मोबाइल चिप के बढ़ते महत्व के रूप में देखा जा रहा है। मोबाइल चिप के बाजार में इंटेल का उतना दबदबा नहीं है जितना उसने पिछले 20 वर्षो में माइक्रोप्रोसेसर्स के बाजार में बना रखा है।
इस योजना के तहत कंपनी की डिजाइन और मार्केटिंग को सेन मालोनी के नेतृत्व में एक नए डिवीजन इंटेल आर्किटेक्चर के तहत रखा जाएगा।
विनिर्माण संचालन का नेतृत्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एंडी ब्रेंट करेंगे। इस बदलाव से इंटेल प्रमुख पॉल ओटेलिनी को कंपनी के विस्तार के लिए लंबी अवधि की रणनीति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अधिक समय मिल सकेगा।
इंडो-एशियन सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications