अमेरिकी शेयर बाजारों में बढ़त का रुख

न्यूयार्क, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को अच्छी खासी बढ़त दर्ज करने में सफल रहे। इससे उत्साहित राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी के कठिन दौर से तेजी से उबर रही है। ऐसे में वॉल स्ट्रीट में राहत के रूप में अरबों डॉलर लगाने की जरूरत अब नहीं है।

न्यूयार्क में वॉल स्ट्रीट के ऐतिहासिक फेडरल हाल में भाषण देते हुए ओबामा ने कहा कि इस बात के मजबूत संकेत मिल रहे हैं कि देश की अर्थव्यवस्था मंदी से उबर कर मजबूती के रास्ते पर है। सरकार ने वित्तीय बाजार में हस्तक्षेप करने के लिए उठाए गए कदमों से खुद को अलग करना शुरू कर दिया है।

ओबामा ने लेहमेन ब्रदर्स के धराशाई होने के ठीक एक साल बाद दिए अपने भाषण में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में लोगों का भरोसा बहाल करने का प्रयास किया। लेहमेन ब्रदर्स के दिवालिया होने के बाद वाल स्ट्रीट को 1930 की महामंदी के बाद के सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ा था।

सोमवार को अमेरिकी ब्लू चिप डाउ जोंस औद्योगिक सूचकांक 21.39 अंक बढ़ कर 9,629 पर बंद हुआ। स्टैंडर्ड और पुअर्स 500 सूचकांक 6.61 अंक बढ़ कर 1,049.34 अंक पर पहुंच गया। नेस्डेक सूचकांक 10.88 अंक की बढ़त के साथ 2091.78 अंकों पर बंद हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+