भारत-नेपाल द्विपक्षीय सुरक्षा मुद्दों पर बैठक करेंगे
राव ने मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के साथ मुलाकात के साथ अपना दो दिवसीय दौरा समाप्त किया। मुलाकात के दौरान राव ने भारत की सुरक्षा चिंताओं और भारत विरोधी गतिविधियों के लिए नेपाल की धरती के इस्तेमाल की बात दोहराई।
भारत की यह नई चिंता ऐसे समय में सामने आई है, जब पुलिस कर्मियों ने आतंकी हमलों और नकली नोटों की तस्करी से संबंधित कई गिरफ्तारियां की हैं और गिरफ्तार लोगों के सूत्र नेपाल से जुड़े पाए गए हैं।
नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करने के पूर्व आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राव ने कहा कि नेपाल की गठबंधन सरकार ने स्पष्ट वादा किया है कि नेपाल की धरती पर भारत विरोधी गतिविधियों की छूट नहीं दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications