मेलबर्न में छात्रों पर ताजा हमले पर सरकार ने जानकारी मांगी
आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को मंगलवार को बताया, "हम इस घटना को लेकर चिंतित हैं। हम घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मंगा रहे हैं।"
मीडिया में मंगलवार को आई खबर के अनुसार मेलबर्न के एक उपनगर में तीन भारतीय छात्रों पर युवकों के एक समूह ने घातक हमला किया। युवकों के इस समूह ने कथित रूप से नस्लवादी टिप्पणी की।
पीड़ितों के एक रिश्तेदार ओमकार सिंह ने एक समाचार चैनल को बताया कि उनके रिश्तेदारों पर हमला उस समय किया गया, जब वे एप्पिंग में पूल खेल रहे थे। सिंह ने कहा कि हमलावरों ने उनसे भारत लौटने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications