रेलगाड़ी में आग लगाने वालों पर सामूहिक जुर्माना संभव

इसके लिए पुलिस मुख्यालय अध्ययन कर रहा है। अब तक इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने मंगलवार को बताया कि रेल एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से कानूनी प्रावधान के तहत वसूली के लिए पुलिस मुख्यालय अध्ययन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहटा रेलवे स्टेशन के समीप श्रमजीवी एक्सप्रेस की बोगियों में आग लगाने की घटना की वीडियो क्लिीपिंग के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना के लिए उकसाने वालों की भी पहचान की जा रही है।

उनका कहना है कि रेलगाड़ी जलाने की घटना के बाद पुलिस की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। इधर, रेलवे के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अरविन्द पांडेय ने कहा कि यह घटना एक बहुत बड़ा अपराध है। सार्वजनिक जुर्माने के विषय पर पूछने पर उन्होंने बताया कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहंचाने वालों से जुर्माना वसूल किया जा सकता है। इस मामले में फि लहाल पुलिस जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 18 अगस्त को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों पर छात्रों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए छात्रों ने बिहटा रेलवे स्टेशन के समीप श्रमजीवी एक्सप्रेस के चार बोगियों में आग लगा दी थी। रेलवे विभाग के अनुसार इस घटना में रेलवे को करीब 2़14 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+