स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 201 हुई (लीड-1)
मंगलवार को स्वाइन फ्लू के 229 नए मामले सामने आए हैं जिससे पीड़ितों की संख्या बढ़कर 6588 हो गई।
महाराष्ट्र में पांच मरीजों की मौत हो गई। पुणे में तीन, मुंबई में एक और नागपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुजरात के सूरत में एक मरीज इस बीमार का शिकार हुआ।
इधर दिल्ली में दो मरीजों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया। इनमें से एक 26 वर्षीय मरीज ने सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही दिल्ली में फ्लू से मरने वालों की संख्या छह हो गई है।
राजधानी में सोमवार को एच1एन1 वायरस के 70 नए मामले सामने आए थे। इनमें 42 बच्चे शामिल हैं।
दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया के अनुसार राजधानी में अब तक स्वाइन फ्लू के 1,421 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 1,262 का सफलतापूर्वक इलाज कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
मंगलवार को सामने आए नए मामलों में आंध्र प्रदेश में 11, कर्नाटक में 22, तमिलनाडु में 50, महाराष्ट्र में 26, केरल में 2, हरियाणा में 31, उत्तराखंड में 2, गुजरात में 7, राजस्थान में 1 और उत्तर प्रदेश में 9 शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications