हिमाचल में भूस्खलन से अब भी फंसे हैं 150 पर्यटक (लीड-1)

लाहौल और स्पीति जिले के काजा शहर में फंसे इन पर्यटकों में बड़ी संख्या में इजरायल के रहने वाले हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक एस.आर. राणा ने आईएएनएस से कहा, "पिछले सप्ताह हुई बारिश और बर्फबारी के कारण भूस्खलन होने से सारे रास्ते बंद हो गए हैं। कुल्लू और किन्नौर जिले जाने वाले रास्ते भी बंद हैं। इस वजह से पर्यटकों को निकाला जाना संभव नहीं हो सका है।

उन्होंने कहा कि घरेलू पर्यटकों में ज्यादातर पश्चिम बंगाल हैं जबकि विदेशी पर्यटकों में ज्यादातर इजरायल के हैं।

इससे पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि 50 विदेशी सहित 75 पर्यटक फंसे हुए हैं।

राणा ने कहा कि प्रशासन उन पर्यटकों से संपर्क बनाए हुए हैं और उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार स्पीति घाटी को जोड़ने वाले दोनों राजमागोर्ं काजा-मनाली और काजा-किन्नौर को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+