मुंबई-थाणे क्षेत्र में उत्तर भारतीयों को 35 प्रतिशत सीटें दी जानी चाहिए : निरूपम
उत्तर भारतीय समाज परिषद की ओर से यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए निरूपम ने कहा, "मुंबई-थाणे क्षेत्र के 60 विधानसभा क्षेत्रों में से 40 क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों की बड़ी आबादी है और इसमें इजाफा ही हो रहा है।"
कांग्रेस पार्टी व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर मंगलवार की शाम आयोजित पहली औपचारिक बातचीत के पूर्व निरूपम ने कहा, "मैं मांग करूंगा कि इस क्षेत्र में उत्तर भारतीयों को कम से कम 35 प्रतिशत सीटें दी जाए।"
निरूपम ने कहा कि पुणे में भी गैर मराठियों की आबादी बढ़ रही है। उन्होंने कहा, "पुणे में 12 नए विधानसभा क्षेत्रों में से छह से अधिक क्षेत्रों में उत्तर भारतीयों की अच्छी खासी आबादी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications