प्रणब मुखर्जी ने अन्नादुराई को श्रद्धांजलि दी
मुखर्जी यहां आयोजित अन्ना शताब्दी समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने अन्ना के चित्र वाला पांच रुपये का सिक्का भी जारी किया। इस अवसर पर मुखर्जी ने कहा, "वर्ष 1967 में डीएमके ने तमिलनाडु में भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की थी और कांग्रेस हार गई थी, जबकि उस समय केंद्र व राज्य में कांग्रेस के सत्ता में रहने को उसका एक स्वाभाविक अधिकार माना जाता था।"
मुखर्जी ने कहा, "यद्यपि उस समय कांग्रेस नौ राज्यों में चुनाव हार गई थी, लेकिन तमिलनाडु एक ऐसा राज्य था, जहां उसे एक अकेली पार्टी से शिकस्त मिली थी। अन्य राज्यों में विपक्षी पार्टियों का गठबंधन था।"
अन्नादुराई को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुखर्जी ने कहा, "भारतीय राजनीति में अन्नादुरई का बड़ा योगदान है। उन्होंने आत्मसम्मान आंदोलन व तर्कवाद को बढ़ावा दिया तथा वह तमिलनाडु में सामाजिक व राजनीतिक पुनर्जागरण के भी अगुआ रहे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications