हरियाणा में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की हत्या (लीड-1)
रोहतक के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राव ने आईएएनएस से कहा, "तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें से दो परिवार के सदस्य हैं और तीसरा परिवार का मित्र। अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।"
उन्होंने कहा कि मामले को सुलझाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों से मदद ली जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतकों के गले पर गला घोंटने के निशान मिले हैं। हत्यारों का शिकार एक अन्य पीड़ित अभी जिंदा है और उसे गंभीर हालत में रोहतक स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।
राव ने कहा कि हमें परिवार के कुछ निश्चित सदस्यों के खिलाफ शिकायत मिली है। इस हम शिकायत की सत्यता की जांच कर रहे हैं।
मृत पाए गए सभी लोग एक सेवानिवृत्त अध्यापक के परिवार के सदस्य थे। घटना की जानकारी उस वक्त लगी जब सेवानिवृत्त अध्यापक अपने कमरे से निकल कर सुबह की चाय के लिए अपने घर पहुंचे। यह गांव शहर से 20 किलोमीटर दूर है।
मृत पाए गए सदस्यों में अध्यापक का बेटा, दो दामाद और चार पोते शामिल है। अध्यापक का एक बेटा सेना में है और घटना के वक्त वह मौके पर मौजूद नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications