सुलझ चुके हैं परमाणु मसले, समीक्षा की कोई जरूरत नहीं : ईरान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उप मुख्य परमाणु वार्ताकार अली बाकरी ने कहा है कि कुछ मुद्दे बाकी थे, जिन्हें ईरान ने आईएईए के साथ सुलझा लिए हैं और इस तरह से आईएईए की सभी चिंताएं दूर हो गई हैं और ईरानी परमाणु परियोजनाओं की शांतिपूर्ण प्रकृति साबित हो चुकी है।
समाचार एजेंसी आईएसएनए ने बाकरी के हवाले से कहा है, "जहां तक ईरानी परमाणु मुद्दे का मामला है, उसमें न तो अब कोई तकनीकी सवाल बाकी रह गया है और न कोई कानूनी सवाल ही, लिहाजा वैश्विक शक्तियों के साथ बातचीत के एजेंडे में परमाणु मुद्दे के लिए अब कोई जगह नहीं रह गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications