बिहार में विधानसभा उपचुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न (लीड-1)
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि मतदान के दौरान 94 व्यक्तियों को मतदान में गड़बड़ी फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के पास से एक कार तथा 120 मोटरसाईकिलें भी पुलिस ने जब्त की हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान कहीं से किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
राज्य के निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 11 विधानसभा क्षेत्रों में 42 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि सात मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं ने क्षेत्र की समस्याओं के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया।
राज्य के बगहा, नौतन, बेगूसराय, त्रिवेणीगंज, सिमरी-बख्तियारपुर, अररिया, धोरैया, मुंगेर, फुलवारी, घोसी और बोधगया विधानसभा क्षेत्रों में आज वोट डाले गए। इस चुनाव में नौ महिला समेत कुल 99 उम्मीदवार अपने भाग्य आजमा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में 11 सितंबर को सात विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications