नार्वे चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन की जीत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 169 सीटों वाली संसद में प्रधानमंत्री जेन्स स्टोलेनबर्ग के नेतृत्व वाली 'रेड-ग्रीन' गठबंधन ने 87 सीटों पर जीत दर्ज की है।
जेन्स ने वर्ष 2005 में हुए चुनाव में भी जीत दर्ज की थी। 'रेड-ग्रीन' गठबंधन का नेतृत्व जेन्स की लेबर पार्टी करती है। चुनाव में लेबर पार्टी को 64 सीटें हासिल हुई है।
चुनाव में जीत हासिल करने के बाद जोन्स ने कहा, "मुझे इस बात की खुशी है कि गठबंधन ने सत्ता में फिर से वापसी की है।"
इस वर्ष हुए चुनाव में 69 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि वर्ष 2005 में 77.4 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications