बिहार में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक बगहा, नौतन, बेगूसराय, त्रिवेणीगंज, सिमरी-बख्तियारपुर, अररिया, धोरैया, मुंगेर, फुलवारी, घोसी और बोधगया विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही मतदाता विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं।
अधिकारी ने बताया कि इस उपचुनाव में 25,15,474 मतदाता विभिन्न 2,621 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव में नौ महिला सहित कुल 99 उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में 11 सितम्बर को सात विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications