नेपाल ने पशुपतिनाथ के पुजारियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया
राव ने अपने दो दिवसीय नेपाल दौरे के समापन के मौके पर मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "नेपाल सरकार ने मुझे भरोसा दिलाया है कि भारतीय पुजारियों की बेहतरी और उनकी सुरक्षा के लिए तथा मंदिर में नियमित पूजा जारी रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।"
राव ने कहा, "जिस भी राजनीतिक नेता से मेरी मुलाकात हुई, सभी ने पशुपतिनाथ मंदिर में भारतीय पुजारियों पर हाल में हुए हमले पर अफसोस जाहिर किया।"
राव ने कहा कि भारत व नेपाल, धार्मिक व सांस्कृतिक संबंधों के जरिए एक साथ बंधे हुए हैं और इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications