अफगानिस्तान में 10 फीसदी मतदान केंद्रों की पुनर्मतगणना होगी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र समर्थित चुनाव शिकायत आयोग (ईसीसी) ने धांधली की 2,000 से अधिक शिकायतें मिलने के बाद पुनर्मतगणना का आदेश दिया है, इनमें से सैकड़ों शिकायतों को गंभीर बताया गया है जिनसे चुनाव परिणाम प्रभावित हो सकता है।
उप निर्वाचन अधिकारी जेकरिया बरेकजई ने डीपीए को बताया, "ईसीसी ने 2,516 मतदान केंद्रों के मतों की पुनर्गणना का फैसला किया है और इसे आरंभ करने के लिए हम उनके प्रतिनिधियों का इंतजार कर रहे हैं।"
अफगानिस्तान में 20 अगस्त को 26,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए थे।
पुनर्गणना से राष्ट्रपति हामिद करजई के वोटों का प्रतिशत गिरकर 50 प्रतिशत से नीचे आ सकता है, इससे प्रमुख प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला के साथ उनके सीधे मुकाबले के लिए दोबारा चुनाव अनिवार्य हो जाएगा।
ताजा प्रारंभिक नतीजों के अनुसार 92 प्रतिशत मतदान केंद्रों के मतों की गणना के बाद करजई को 54.3 प्रतिशत और अब्दुल्ला को 28.1 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications