फ्रांसीसी पर्यटकों का हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में उतरा
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित चंद्रा ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि हेलीकॉप्टर को शामली थाना क्षेत्र के भूराकंडेला गांव में आपात स्थिति में सुरक्षित उतारा गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर में सवार दोनों फ्रांसीसी पर्यटक और दोनों पायलटों में कोई हताहत नहीं हुआ।
चंद्रा ने बताया कि हेलीकॉप्टर में आई गड़बड़ी को दूर करने के लिए दिल्ली से तकनीशियन को बुलाया गया। हेलीकॉप्टर दिल्ली स्थित हिमालयन वैली सर्विस कंपनी का है।
पुलिस के मुताबिक दोनों फ्रांसीसी पर्यटक हेलीकॉप्टर द्वारा नई दिल्ली से उत्तरांचल के उत्तरकाशी जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications