स्कूल भगदड़ में घायल 3 लड़कियां अब भी अस्पताल में

गुरु तेगबहादुर अस्पताल के आपातकालीन विभाग के प्रमुख जे.पी. कपूर ने आईएएनएस को बताया, "तीन छात्राएं अब भी अस्पताल में हैं। उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। पांच लड़कियों को सोमवार को छुट्टी दे दी गई। 48 घंटे के भीतर बाकी की तीन लड़कियां भी अपने घर पहुंच जाएंगी।"

उत्तर पूर्व दिल्ली के खजूरी खास इलाके में स्थित एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक स्कूल में गुरुवार को हुई भगदड़ में पांच छात्राओं की मौत हो गई थी जबकि 34 जख्मी हो गई थीं। ज्यादातर छात्राओं की मौत सीढ़ी से उतरते वक्त कुचलने के कारण हुई।

इस घटना के बाद स्कूल को बंद ही रखा गया है। दिल्ली शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल फिलहाल बंद ही रहेगा और यहां होने वाली परीक्षाएं बाद में आयोजित की जाएंगी।

इस घटना की जांच के लिए दिल्ली सरकार ने गुरुवार को ही एक जांच समिति गठित कर दी थी। यह समिति दो दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट दाखिल कर देगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+