दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 1 और मौत
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित व्यक्ति दिल्ली सरकार के एक अस्पताल में भर्ती था। शनिवार को उसकी हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई।
राजधानी में सोमवार को एच1एन1 वायरस के 70 नए मामले सामने आए थे। इनमें 42 बच्चे शामिल हैं।
दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया के अनुसार राजधानी में अब तक स्वाइन फ्लू के 1,421 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 1,262 का सफलतापूर्वक इलाज कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
इस बीमारी से देश में कम से कम 190 लोगों मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications