1.20 करोड़ ग्रामीण मकान बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य
जोशी पिछली तिमाही के दौरान अपने मंत्रालय के क्रियाकलापों तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में मीडिया को जानकारी दे रहे थे।
जोशी के मुताबिक प्रधानमंत्री के भारत निर्माण कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत वर्ष 2005-06 से 2008-09 के बीच 60 लाख मकान बनाने थे, लेकिन इस लक्ष्य को पार करते हुए इस अवधि के दौरान 71 लाख मकानों का निर्माण कराया गया।
जोशी ने संवाददाताओं से कहा, "अब इस लक्ष्य को दोगुना करने का प्रस्ताव किया गया है ताकि भारत निर्माण के दूसरे चरण के अगले पांच वर्षो के दौरान 1.20 करोड़ मकानों का निर्माण किया जा सके।"
इस योजना के लिए चालू वित्त वर्ष में केंद्र सरकार द्वारा 8,800 करोड़ रुपयों का आवंटन किया गया है। इसमें से 4,027 करोड़ रुपये 10 सितंबर तक जारी किए जा चुके हैं।
जोशी ने कहा, "इस वर्ष सरकार द्वारा आवंटित कुल राशि 40 लाख मकानों के निर्माण के लिए पर्याप्त है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications