लालू ने सभी नेताओं को ट्रेन से सफर करने का सुझाव दिया
पटना में पत्रकारों से बात करते हुए लालू ने कहा कि ऐसा करने पर नेताओं का अनुसरण करते हुए आम जनता भी फिजुलखर्ची रोकेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में महात्मा गांधी को आदर्श बनाना चाहिए। उन्होंने चुनाव के दौरान भी सभी नेताओं को हेलीकॉप्टर का सफर त्याग कर ट्रेन से सफर करने का सुझाव दिया।
उन्होंने इस मामले में कांग्रेस की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि नेताओं के लिए ट्रेन के 'थ्री टीयर' में सफर करना ज्यादा सही होगा।
पूर्व रेल मंत्री ने पटना से अगवा पहली कक्षा के छात्र श्रेष्ठ के मामले में कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने बिहार में गिरती कानून-व्यवस्था पर चिन्ता प्रकट करते हुए सरकार से अगवा छात्र श्रेष्ठ का तत्काल पता लगाने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications