कराची में हथियारों का जखीरा बरामद
एक समाचार एजेंसी ऑनलाइन के हवाले से मंगलवार को बताया गया है कि शहर के सईदाबाद पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पास पुलिस ने 17 हथगोले, नौ रॉकेट लॉचर, पांच मोर्टार, नौ कलाश्निकोव राइफलें और आत्मघाती हमलों में इस्तेमाल में किए जाने वाले दो जैकेट एक नाले से बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक एक अधिकारी ने एक बैग को नाले में देखने के बाद इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस का कहना है कि बरामद हथियार आतंकवादियों द्वारा रखे गए होंगे जिन्होंने सोमवार को यहां एक तेल डिपो पर हमला किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications