आंध्र के मंत्रियों को भरोसा, जगनमोहन को बनाया जाएगा मुख्यमंत्री

वाईएसआर के करीबी मित्र रहे वरिष्ठ नेता के.वी.पी. रामचंद्र राव की हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से हुई मुलाकात के आधार पर इन मंत्रियों ने यह भरोसा जताया है।

लघु उद्योग मंत्री डी. के अरूणा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि केंद्रीय नेतृत्व उचित समय पर उचित निर्णय लेगा। हमें भरोसा है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले पार्टी नेतृत्व जनता और जनता के प्रतिनिधियों की भावना का ध्यान रखेगा।"

स्वास्थ्य मंत्री डी. नागेन्द्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वाईएसआर के उत्तराधिकारी के बारे में केंद्रीय नेतृत्व जो भी फैसला करेगा वह अंतिम होगा और हम उसे मानने को बाध्य होंगे।

नागेन्द्र ने कहा कि उन्हें लगता है कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद कांग्रेस नेतृत्व जगनमोहन को मुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला करेगा।

पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने के बाद वापस हैदराबाद पहुंचे राव ने राज्य सरकार के मंत्रियों से मुलाकात कर अपनी बातचीत के बारे में उन्हें अवगत कराया। उन्होंने मंत्रियों को बताया कि वाईएसआर का उत्तराधिकारी घोषित करने के पहले सोच विचार के लिए कांग्रेस नेतृत्व समय चाहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+