भिलाई स्टील संयंत्र का बैंक खाता जब्त
राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि भिलाई संयंत्र पर राज्य सरकार का 408 करोड़ रुपये का कर बकाया है।
बकाया अदा करने की तीन दिनों की समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद सरकार ने सोमवार की शाम बैंक खाते को जब्त करवा दिया।
व्यावसायिक कर विभाग के उपायुक्त आर.के.मेश्राम ने संवाददाताओं को बताया, "चूंकि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन जानबूझ कर बकाया भुगतान में देरी कर रहा है, इसलिए राज्य सरकार को मजबूरन उसका बैंक खाता जब्त करने जैसा कड़ा कदम उठाना पड़ा।"
सरकार ने संयंत्र प्रबंधन से यथाशीघ्र बकाया भुगतान करने के लिए कहा है।
भिलाई संयंत्र के एक प्रवक्ता एस.पी.एस.जग्गी ने इस बात की पुष्टि की है कि भारतीय स्टेट बैंक में संयंत्र के खाते को जब्त करवा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications