2011 तक गांवों में होगी 146,000 किमी लंबी सड़कें : मंत्री
अपने विभाग के कार्यो और भविष्य की तैयारियों का ब्योरा देते हुए जोशी ने पत्रकारों से कहा, "राज्यों से मिले आंकड़ों के मुताबिक अगले दो साल में 54,648 गांव 146,185 किलोमीटर लंबी सड़कों के माध्यम से आपस में जुड़ जाएंगे।"
जोशी के मुताबिक प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी भारत निर्माण योजना के अंतर्गत इस दिशा में काम काफी तेजी से चल रहा है और इस साल मार्च तक 31,924 गांव सरकार की इस योजना का लाभ प्राप्त कर चुके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications