इंडोनेशिया में बाढ़ से 38 मरे, कई लापता (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने उत्तरी सुमात्रा की राजधानी मेडान से प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ईडी सोफीयान के हवाले से बताया कि नटाल जिले में तेज बारिश के बाद आई बाढ़ से अधिकतर घर पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं।
सोफीयान ने कहा, " वहां की स्थिति की कल्पना करना काफी कठिन है। हमारे बचाव दल के अधिकारी उस क्षेत्र तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं।"
स्वास्थ्य मंत्रालय आपदा केंद्र के प्रमुख ने कहा कि2,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है और 25 लोग अभी तक लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications