दूरदर्शन ने तय किया 50 सालों का सफर

सोनी ने दूरदर्शन को अपनी सृजनशीलता से समृद्ध बनाने के लिए श्याम बेनेगल जैसे ख्यात फिल्मकारों को आमंत्रित किया है।

भारत में सार्वजनिक टेलीविजन के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक समारोह में सोनी ने अपने मंत्रालय की दूरदर्शन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, "हमारा इरादा परिवार के देखने लायक स्वस्थ मनोरंजन देने की प्रतिबद्धता के साथ दूरदर्शन को और जीवंत व दिलचस्प बनाने का है।"

भारत में दूरदर्शन का प्रसारण 15 सितम्बर, 1959 को तब शुरू हुआ था, जब यूनेस्को ने इसके लिए देश की सरकार को 20,000 डॉलर की आर्थिक मदद और 180 फिलिप्स टेलीविजन सेट्स दिए थे।

सार्वजनिक प्रसारण के कायाकल्प के लिए सोनी ने ख्यात फिल्मकारों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। उन्होंने दूरदर्शन को अर्थपूर्ण बनाने में योगदान देने के लिए दूरदर्शन के लिए 'भारत एक खोज' जैसा यादगार धारावाहिक बना चुके दिग्गज फिल्मकार श्याम बेनेगल को आमंत्रित किया है।

दिल्ली के एनजीओ पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्ट ट्रस्ट (पीएसबीटी) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेने आईं सोनी ने समाज के हाशिए पर पड़े लोगों के लिए प्रासंगिक कार्यक्रम बनाने के लिए युवा फिल्मकारों का आह्वान किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+