आस्ट्रेलिया में 3 भारतीयों पर फिर नस्लीय हमला
पीड़ितों के एक परिजन ओंकार सिंह ने आईबीएन समाचार चैनल को बताया कि हमला उस समय हुआ जब उनके परिजन क्लब में बिलियर्डस खेल रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्थानीय युवक बड़ी संख्या में थे और उन्होंने भारतीयों से वापस लौट जाने को कहा।
सुखदीप सिंह, उनके भाई गुरदीप सिंह और चाचा मुख्त्यार सिंह पर स्थानीय युवकों ने हमला किया। हमले में सुखदीप की नाक और जबड़ा टूट गया, जिसके कारण वह खाना भी नहीं खा पा रहा है।
गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया में इस साल मई से भारतीय छात्रों पर रुक-रुक कर हमले हो रहे हैं। भारत में इन हमलों के कारण गहरी नाराजगी है। आस्ट्रेलिया भारत को बार- बार आश्वासन देता रहा है कि वह इन हमलों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications