बंदरों को संक्रमित करने वाला परजीवी मनुष्य के लिए भी घातक
मलेरिया से दुनिया भर में प्रतिवर्ष 10 लाख लोगों की मौत हो जाती है। यह बीमारी मलेरिया परजीवी के कारण होती है जिसे संक्रमित मच्छर मनुष्य के खून में प्रवेश करा देता है।
मलेरिया की चार प्रजातियां आम तौर पर मनुष्यों को बीमारी से पीड़ित करतीं हैं। इनमे से ज्यादातर अफ्रीका में पाई जाने वाली प्लाज्मोडियम प्रजाति सबसे ज्यादा खतरनाक होती है।
हाल में मलेशिया विश्वविद्यालय में बलबीर सिंह और जेनेट काक्स-सिंह के नेतृत्व में शोध करने वालों ने लंबी पूंछ वाले पी. नोवेल्सी नामक मलेरिया परजीवी दिखाया जो बंदर को संक्रमित कर चुका था। यह मलेरिया परजीवी मनुष्यों को भी संक्रमित करता है।
दक्षिण पश्चिमी एशियाई देशों में इसके बाद आई कई रिपोर्टों में पी.नोवल्सी की पहचान मनुष्यों में मलेरिया के लिए जिम्मेदार पांच आम कारणों में की गई।
मलेशिया विश्वविद्यालय के एक बयान के अनुसार सिंह ने कहा, "पी. नोवेल्सी और पी. मेलेराई में अंतर करना आसान नहीं है क्योंकि दोनों परजीवी माइक्रोस्कोप से देखने पर एक समान दिखाई देते हैं। लेकिन पी. मेलेराई कम खतरनाक मलेरिया के लिए जिम्मेदार होता है।"
"वास्तव में, पी.नोवेल्सी परजीवी खून में 24 घंटे लगातार प्रजनन करता रहता है, जिससे बीमारी जल्दी ही गंभीर हो जाती है। ऐसे में बीमारी की जल्द पहचान और उचित इलाज जरूरी हो जाता है। "
यह अध्ययन क्लिनिकल इन्फेक्सियस डिजीज में प्रकाशित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications