भाई-भाई की तरह हैं भारत और चीन : महावाणिज्य दूत
राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल एस.सी जमीर से मुलाकात के दौरान वांग ने कहा भारत और चीन दोनों उभरती वैश्विक ताकतें हैं।
उन्होंने कहा,"क्षेत्र में शांति, स्थिरिता और विकास दोनों देशों के साथ-साथ पूरे विश्व के हित में है।"
वांग ने कहा कि दोनों देशों के बीच मतभेद के मुद्दों से ज्यादा समान हित वाले मुद्दे हैं। उन्होंने दोनों के बीच सीमा विवाद सहित सभी विवादित मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए करने पर जोर दिया।
वांग का यह बयान उसी दिन आया है जब भारत ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि हाल में सिक्किम में चीनी सैनिकों की गोलीबारी में दो भारतीय सैनिक घायल हो गए।
राज्यपाल एस.सी जमीर ने चीनी राजनयिक का स्वागत करते हुए कहा पूरी दुनिया का भाग्य काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि चीन और भारत किस तरह से आपसी सहयोग बढ़ाते हैं।
जमीर ने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं से दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों और शांति को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications