इनफोसिस ने मैसूर में शुरू किया कार्पोरेट शिक्षा केंद्र

यह केंद्र प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा फरवरी 2005 में शुरू किए गए सूचना प्रौद्योगिकी के ग्लोबल एजुकेशन सेंटर (जीईसी) का ही विस्तार है।

जीईसी-2 में 800 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अब इनफोसिस एक ही समय में 14,000 नए लोगों को प्रशिक्षित कर सकेगी।

इनफोसिस के अधिकारी कहते हैं कि जीईसी विश्व का सबसे बड़ा कोर्पोरेट शिक्षा केंद्र है।

उद्घाटन के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि यह केंद्र इस बात का प्रमाण है कि भारत भी विश्व-स्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण केंद्र शुरू कर सकता है।

इस अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा, इनफोसिस के मुख्य प्रेरक एन. आर. नारायणमूर्ति और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. गोपालकृष्णन भी उपस्थित थे।

नारायणमूर्ति कहते हैं, "यह केंद्र हमारी अब तक की प्रगति का सबूत है। जीईसी की इमारत भारत की स्वतंत्रता के बाद बनने वाली इमारतों में से सबसे ऊंची इमारत है।"

अधिकारियों के मुताबिक इनफोसिस ने 16 सप्ताह की अवधि के भीतर संभावित कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने में 250,000 रुपये खर्च किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+