मनमोहन की अमेरिका यात्रा में ज्यादा उम्मीद न करे भारत : अमेरिकी अधिकारी

भारत के दौरे पर आए दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशियाई रक्षा मामलों के अमेरिकी उप-सहायक मंत्री रॉबर्ट स्चेर ने यहां चुनिंदा पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मुझे नहीं लगता कि 24-26 नवम्बर को मनमोहन सिंह की प्रस्तावित अमेरिकी यात्रा में भारत को बहुत ज्यादा परिणाम हासिल होंगे।"

उन्होंने दोनों देशों के बीच अविश्वसनीय रूप से मजबूत बहुआयामी भागीदारी पर जोर देने की आवश्यकता जताई।

उन्होंने कहा, "कई मुद्दों पर हमारे रुख एक जैसे रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में हम एक दूसरे के प्रति भले ही सहज न हों लेकिन कम से कम उस बारे में हम बातचीत तो कर ही सकते हैं।"

दरअसल, रॉबर्ट भारत और अमेरिका के बीच के बीच उन दो विवादास्पद समझौते का जिक्र कर रहे थे जिन्हें अमेरिका चाहता है कि भारत उस पर हस्ताक्षर करे लेकिन भारत इसके लिए तैयार नहीं है। ये दोनों संचार सूचना सुरक्षा और सामरिक सहयोग से संबंधित समझौते हैं ।

मनमोहन सिंह के अमेरिकी दौरे से पहले रॉबर्ट नवम्बर महीने में एक बार फिर भारत के दौरे पर आएंगे और भारत-अमेरिका रक्षा नीति समूह की बैठक में हिस्सा लेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+