अमेरिका ने मुशर्रफ के बयान को गंभीरता से लिया
वाशिंगटन, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि उसने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के इस बयान को काफी गंभीरता से लिया है, जिसमें उन्होंने इस्लामी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मिले हथियारों को भारत के विरुद्ध सैन्य तैयारी मजबूत करने में इस्तेमाल करने का दावा किया।
विदेश विभाग के प्रवक्ता इयान कैली ने सोमवार को कहा, "निर्धारित शर्तो पर निश्चित उद्देश्यों के लिए दी गई अमेरिकी सैन्य सहायता के अन्यत्र इस्तेमाल के आरोप को हम बहुत गंभीरता से लेते हैं।"
यह पूछे जाने पर कि जब पाकिस्तान को हथियार बेचे गए तो क्या यह शर्त रखी गई थी कि इनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होगा, अधिकारी ने कहा, "मुशर्रफ के बयान की मुझे अधिक जानकारी तो नहीं है लेकिन मेरा मानना है कि वह इस्लामी आतंकवादियों से लड़ने के लिए हाल ही में दी गई सहायता का उल्लेख कर रहे थे।"
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में आपातकाल लगाने और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को नजरबंद करने के आदेश के लिए मुशर्रफ पर मुकदमा चलाने की मांग जोर पकड़ रही है और वह इस समय देश से बाहर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications