शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 240 अंक चढ़ा (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 240.26 अंकों (1.48 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,454.45 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,477.23 के ऊपरी और 16,255.42 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 11.23 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 83.50 अंकों (1.7 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,892.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,899.45 के ऊपरी और 4,808.35 के निचले स्तर तक पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 0.25 अंक की गिरावट के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 108.69 अंकों (1.83 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,039.07 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 95.02 अंकों (1.33 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,228.68 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, धातु, बैंकिंग और वाहन कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्यों में 3.91 प्रतिशत, धातुओं के शेयर मूल्यों में 3.74 प्रतिशत, बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.50 प्रतिशत और वाहन कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1801 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई। केवल 994 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications