हरियाणा में एक ही परिवार के 7 सदस्यों के शव मिले
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृत पाए गए सभी लोग एक सेवानिवृत अध्यापक के परिवार के सदस्य थे। सभी शवों पर गला घोंटने के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच की रही है।
पुलिस ने बताया कि परिवार का एक सदस्य गंभीर अवस्था में घायल मिला है। उसे चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी उस वक्त लगी जब सेवानिवृत अध्यापक सुबह में चाय नहीं मिलने पर घर पहुंचे। यह गांव शहर से 20 किलोमीट दूर है।
मृत पाए गए सदस्यों में अध्यापक का बेटा, दो दामाद और चार पोते शामिल है। अध्यापक का एक बेटा सेना में है और घटना के वक्त वह मौके पर मौजूद नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications